
तीसरे चरण के मतदान के लिए साहू नगर स्कूल में आज मतदान प्रशिक्षण
ख़बर संक्षेप में
मतदान दलों का तीसरे चरण के मतदान का अंतिम प्रशिक्षण महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहू नगर में होगा। विद्यालय में प्रवेश प्रतिबंधित होने के कारण कर्मियों के निजी वाहन चक्केनपुरा हवाई पट्टी पर खड़े किए जाएंगे। तीसरे चरण का मतदान 3 और 5 नवम्बर को होना है।