
वाराणसी के डॉक्टर दंपती को साइबर ठगी में 3 करोड़ रुपये का चूना
ख़बर संक्षेप में
फर्जी दस्तावेजों और निवेश के दावे के आधार पर साइबर ठगों ने वाराणसी के एक डॉक्टर दंपती को 3 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। यह ठगी फेसबुक मैसेंजर के जरिए शुरू हुई, जिसमें पीड़ित फर्जी सेबी सर्टिफिकेट के झांसे में आ गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए ठगों के खातों से 87 लाख रुपये जब्त किए हैं।