बैठक के लिए ब्यावर पहुंचे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष
ख़बर संक्षेप में
जैन शांता क्रांति श्रावक संघ के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ताराचंद करनावत एक दिवसीय दौरे पर ब्यावर पहुंचे। संघ में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, जहां हुकमीचंद सिंघी के नेतृत्व में स्वागत समारोह हुआ। पदाधिकारियों ने करनावत को माला पहनाकर तिलक लगाया, जिसके बाद प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।