विजेंद्र कुमार शर्मा को शिक्षा एवं धर्मार्थ न्यास का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
ख़बर संक्षेप में
भारतीय जीवन बीमा निगम के सेवानिवृत्त सामाजिक कार्यकर्ता विजेंद्र कुमार शर्मा को शिक्षा एवं धर्मार्थ न्यास का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय महर्षि गौतम शिक्षा एवं धर्मार्थ न्यास द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि गोपाल उपाध्याय की उपस्थिति में यह नियुक्ति की गई। न्यास ने 21 छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए ब्याज मुक्त ऋण सहायता प्रदान की है।