
केंद्र ने 35 शर्तों के साथ गोगुन्दा-झाडोल राजमार्ग लिंक को मंजूरी दी
ख़बर संक्षेप में
बालिचा से गोगुन्दा की दूरी को 15 से 20 किमी कम करने वाले गोगुन्दा को झाडोल राजमार्ग से जोड़ने वाली परियोजना को केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के साथ 35 शर्तें भी रखी गई हैं, जिसमें वन्यजीवों के लिए तीन अंडरपास का निर्माण और प्रतिपूरक वनीकरण शामिल है। इन शर्तों के पूरा होने के बाद ही वन भूमि का उपयोग किया जाएगा।