2 नवंबर 2026 को उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की बैठक
ख़बर संक्षेप में
यूएचबीवीएन के ऑपरेशन सर्किल क्षेत्र में बिजली उपभोक्ता की शिकायतों को दूर करने के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की विशेष बैठक होगी। यह बैठक बलदेव नगर चंडीगढ़ रोड पर अजीत पेट्रोल पंप के पास सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर के कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। बिजली आपूर्ति, बिलिंग या अन्य सेवाओं से संबंधित किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं होने पर उपभोक्ता मंच पर अपनी शिकायत रख सकते हैं।