
फरीदाबाद: प्रेमी ने विवाहित प्रेमिका का दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी
ख़बर संक्षेप में
बल्लभगढ़ के एक होटल में 40 वर्षीय तीन बच्चों की मां चांदनी का उसके प्रेमी ने उसके ही दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। झगड़े के बाद आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए फर्जी आधार आईडी का इस्तेमाल किया। होटल के कर्मचारियों ने उसे देर रात बिस्तर पर बेहोश पाया और पुलिस को सूचना दी।