बुढ़दीह में किसान की जमीन फर्जी तरीके से महिला के नाम पर दर्ज
ख़बर संक्षेप में
एक किसान की पुश्तैनी जमीन पिपराइच की एक महिला के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे फर्जी तरीके से दर्ज करा दी गई। वीरेंद्र को जब पता चला कि उसकी जमीन बेच दी गई है तो इस फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हो गया। गुलरिहा पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का एफआईआर दर्ज किया है, जिसमें अधिकारी भी शामिल हैं।