लखनऊ का मौसम 3 डिग्री बढ़ा
ख़बर संक्षेप में
रविवार को लखनऊ में दिन का तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम विभाग ने सोमवार से धूप खिली रहने की संभावना जताई है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि अगले तीन दिनों में तापमान में लगभग तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। रात का तापमान 21.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है।