रामनगर से पाटलिपुत्र के बीच तीन फेरे चलेगी विशेष ट्रेन
ख़बर संक्षेप में
16 एलएचबी कोच वाली विशेष ट्रेन 7 नवंबर से रामनगर से पाटलिपुत्र के बीच सप्ताह में तीन फेरे चलेगी। बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर, गोरखपुर समेत मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। 7, 14 और 21 नवंबर को रामनगर से और 8 और 15 नवंबर को पाटलिपुत्र से ट्रेन रवाना होगी।