बरेली नगर निगम 15 नए पार्किंग स्टैंड से कमाएगा राजस्व
ख़बर संक्षेप में
16 करोड़ रुपये में बने मल्टीलेवल पार्किंग को चलाने में नाकाम बरेली नगर निगम अब 15 जगहों पर पार्किंग स्टैंड बनाकर राजस्व कमाने की तैयारी में है। इसमें डीडी पुरम, सिविल लाइंस, गांधी उद्यान जैसे इलाके शामिल हैं। यहां दोपहिया वाहनों के लिए 7 रुपये और चौपहिया वाहनों के लिए 30 रुपये प्रति घंटा शुल्क लगेगा। नए स्टैंड से ट्रैफिक को सुचारू बनाने और बेतरतीब पार्किंग से लगने वाले जाम को कम करने का प्रयास किया जाएगा।