12 दिन जांच के बाद साकरा पुरा से एटीएस ने अंकित सांखवार को गिरफ्तार किया
ख़बर संक्षेप में
एटीएस ने 12 दिन जांच के बाद साकरा पुरा से अंकित सांखवार को गिरफ्तार किया। अंकित पर दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों के स्कूलों को उड़ाने की धमकी देने वाले ई-मेल पाकिस्तान और बांग्लादेश में लोगों को बेचने का आरोप था। जांच के दौरान उसके लैपटॉप से पांच लाख फर्जी ई-मेल आईडी मिली थी।