
महेंद्रगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रैली में शामिल
ख़बर संक्षेप में
महेंद्रगढ़ जिले के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल हुए। रामलीला मैदान में रविवार को हुए इस कार्यक्रम में चार विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व राव नरेंद्र सिंह, मंजू चौधरी, राव दान सिंह और अनीता यादव ने किया।