
आगरा में पुलिस लाइन में वेलनेस कैंप
ख़बर संक्षेप में
रिजर्व पुलिस लाइन्स में पुलिस कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच के लिए वेलनेस कैंप लगाया गया। इस कार्यक्रम में मुफ्त स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ परामर्श और दवा वितरण किया गया। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देश पर वामा सारथी द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया।