
जालौन में ट्यूशन टीचर ने छात्रा से किया रेप
ख़बर संक्षेप में
जालौन के माधोगढ़ कोतवाली में 17 वर्षीय कक्षा 11 की छात्रा के साथ उसके ट्यूशन टीचर शिशुपाल कुशवाहा ने बलात्कार किया और उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा। रविवार शाम को बलात्कार का वीडियो सामने आया, जिसके बाद छात्रा ने परिवार को सूचना दी और मेडिकल कराया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।