पार्किंग विवाद में दो भाई पीटे, घर में तोड़फोड़
ख़बर संक्षेप में
मयूर विहार फेज-3, गाजीपुर थाना क्षेत्र में पार्किंग विवाद को लेकर गुंडों ने दो भाइयों की पिटाई कर दी। हमलावरों ने बाद में उनके घर में तोड़फोड़ कर खिड़कियां तोड़ दीं और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित और एमएलसी के बयान के आधार पर अमित भाटी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।