
सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने नाक से ट्यूमर निकाला
ख़बर संक्षेप में
न्यूरोसर्जन डॉ. विनोद कुमार तिवारी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में एक अभूतपूर्व सर्जरी करते हुए बिना खोपड़ी चीरे के नाक से पिट्यूटरी मैक्रोएडेनोमा ट्यूमर निकाला। सरकारी अस्पताल में इस तरह की विशेषज्ञ सर्जरी होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। ऑपरेशन के बाद मरीज की आंखों की रोशनी काफी बेहतर हो गई है।