
राजा भैया को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी
ख़बर संक्षेप में
कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह को सोशल मीडिया पर भदोही निवासी राजन शूटर ने जान से मारने की धमकी दी है। समर्थकों ने शाहगंज और गोपीगंज थाने में धमकी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस बार-बार आ रहे संदेशों की जांच कर आरोपियों की पहचान कर रही है। जौनपुर में सवर्ण समाज के बीच नाराजगी के चलते राजा भैया की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।