
हरदोई में सांडी-बिलग्राम रोड पर बाइक की टक्कर में युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
हरदोई में सांडी-बिलग्राम रोड पर एपीएस कॉलेज के पास दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई और दूसरे का इलाज चल रहा है। राहगीरों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।