
हंडिया में 5 नवंबर को रोजगार मेला: 18 कंपनियां 3 हजार युवाओं को नौकरी देगी
ख़बर संक्षेप में
प्रयागराज के हंडिया में राज्य सरकार शिक्षित युवाओं को रोजगार देने के लिए रोजगार मेला का आयोजन कर रही है। रोजगार महोत्सव-2026 के नाम से यह आयोजन 5 नवंबर को श्याम कुमारी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज अशेपुर में होगा। 18 निजी क्षेत्र की कंपनियां लगभग 3 हजार पदों पर सीधी भर्ती करेंगी। चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार से 30 हजार रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय प्रयागराज और श्याम कुमारी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज द्वारा आयोजित रोजगार मेले में सुबह 10 बजे से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।