
कानपुर: रात को महिला के घर बुलाने पर युवक की पीट-पीट कर हत्या
ख़बर संक्षेप में
28 वर्षीय पेट्रोल पंप कर्मी अतुल उर्फ गोपाल तिवारी को महिला के घर बुलाने पर उसके परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला, उसके पति, ससुर और सास को हिरासत में ले लिया है। युवक की मौत को लेकर कानपुर में हंगामा मच गया है।