
मलेरा गांव में अरंडी के बीज खाने से सात बच्चे बीमार
ख़बर संक्षेप में
मलेरा गांव में अरंडी के पेड़ के नीचे बिखरे अरंडी के बीज खाने से चार से पांच परिवारों के सात बच्चे बीमार पड़ गए। शनिवार को शाम करीब 5 बजे यह घटना हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों को पिंडवाड़ा सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में सिरोही जिला सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।