
बाबा देवपुरी के पास स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में दो की मौत
ख़बर संक्षेप में
मुरैना जिले के बाबा देवपुरी के पास रविवार को स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। छह अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। भोपाल से बदायूं जा रहे स्कॉर्पियो सवारों की टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से हो गई। घायल लोगों को पास के धौलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।