
खराब मौसम के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट लखनऊ की ओर मोड़ी गई
ख़बर संक्षेप में
खराब मौसम के कारण दिल्ली से काठमांडू जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-223 काठमांडू में लैंडिंग नहीं कर सकी और उसे लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया। विमान 1 नवंबर को सुबह 1 बजकर 19 मिनट पर सुरक्षित लैंड कर गया और लखनऊ एयरपोर्ट पर सभी गतिविधियां बिना किसी बाधा के पूरी हो गईं। बाद में मौसम की स्थिति में सुधार होने पर फ्लाइट सुबह 3 बजकर 31 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हो गई।