
राजस्थान के फतेहपुर में रात की ठंड 13 डिग्री सेल्सियस
ख़बर संक्षेप में
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर खत्म होने से सीकर के फतेहपुर में राजस्थान का रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। रात के तापमान में गिरावट के कारण सुबह और देर रात हल्की ठंड बढ़ने लगी है। सीकर में अगले 2 दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा।