
स्कूल में प्लास्टिक के नुकसान पर कार्यशाला
ख़बर संक्षेप में
गांव के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। वरिष्ठ शिक्षकों ने प्लास्टिक के नुकसान के बारे में बताया। मिशन मानस योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम से छात्र एवं निवासियों में जागरूकता पैदा की गई। छात्रों ने अपने घरों से प्लास्टिक एकत्र कर गांव में संदेश भी दिया।