
आगरा वॉलीबॉल टूर्नामेंट में तीन टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं
ख़बर संक्षेप में
स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीम ने हरियाणा के करनाल और जाट रेजिमेंट बरेली को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। राष्ट्रीय खिलाड़ियों से बनी उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने स्पोर्ट्स हॉस्टल आजमगढ़ और प्रयागराज हॉस्टल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। महाराणा प्रताप अकादमी लखनऊ ने मैनपुरी और करनाल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।