35 साल बाद मिला न्याय पूर्व बीएसएफ जवान को
ख़बर संक्षेप में
बीएसएफ के पूर्व कांस्टेबल सत्यवीर सिंह को 35 साल बाद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने विकलांगता पेंशन से नवाजा। दिसंबर 1991 में उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी के दौरान उनके काफिले पर हुए आतंकी हमले में वो घायल हो गए थे। सालों तक न्याय की गुहार लगाने के बाद अदालत के फैसले से उन्हें विकलांगता पेंशन मिली।