
डिप्टी सीएम केशव 2 दिन प्रयागराज जाएंगे
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 1 नवंबर से दो दिन प्रयागराज जाएंगे। इस दौरान वे धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में पांच बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। भैया जी के दाल-भात की वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे।