
केंद्रीय गृह मंत्री के दक्षता पदक से सम्मानित हुए राजस्थान पुलिस के सात अधिकारी
ख़बर संक्षेप में
अनुसंधान में दक्षता के लिए आरपीएस प्रेम कुमार सहित राजस्थान के सात पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए वर्ष 2026 के दक्षता पदक की घोषणा की। इस सम्मान के लिए राजस्थान के छह आईपीएस अधिकारियों और एक आरपीएस अधिकारी को चुना गया है।