
बहुआर में श्रीराम जन्मोत्सव की झांकी पर भावुक हुए श्रद्धालु
ख़बर संक्षेप में
बहुआर में श्रीराम जन्मोत्सव की झांकी को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। श्रीराम कथा की दूसरी रात पर आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा में बहुआर और आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वरुण प्रकाश त्रिपाठी के सहयोग से दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई।