
अलीगढ़ में अश्लील कमेंट्स वाले वीडियो को एडिट करने के मामले में प्रमोद गौर व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी
ख़बर संक्षेप में
अलीगढ़ के खैर में रक्षाबंधन के कार्यक्रम के वीडियो को एडिट कर अश्लील कमेंट्स के साथ वायरल करने के मामले में पूर्व विधायक प्रमोद गौर, उनके बेटे दिवाकर गौर व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि वीडियो और कमेंट्स से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और गरिमा को ठेस पहुंची है। एफआईआर की कॉपी सात दिन के अंदर कोर्ट में दाखिल करनी होगी।