
मैनपुरी में डेढ़ साल की बच्ची की बेहोश होकर मौत
ख़बर संक्षेप में
मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में डेढ़ साल की बच्ची राधा खेलते समय अचानक बेहोश होकर गिर गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। राधा को कोई बीमारी नहीं थी और उसके बेहोश होने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।