दिल्ली विश्वविद्यालय ने 'तेरे मेरे सपने' प्री-मैरिटल सेंटर लॉन्च किया
ख़बर संक्षेप में
दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू कॉलेज ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से 'तेरे मेरे सपने' नाम से प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर लॉन्च किया है। यह सेंटर छात्राओं और शिक्षकों को रिलेशनशिप स्किल्स और कम्युनिकेशन पर काउंसलिंग देगा। इस पहल का उद्देश्य शादी से पहले रिश्तों में समझ और संवेदनशीलता को बढ़ाना है।