
पटेल जयंती पर बांसवाड़ा में छात्र एकता दौड़ में दौड़े
ख़बर संक्षेप में
जिला प्रशासन एवं बांसवाड़ा पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम में छात्र एवं प्रतिभागी दौड़े। दौड़ की शुरुआत नूतन स्कूल के खेल मैदान से हुई, जो मोहन कॉलोनी, एमजीएच चौराहे से होते हुए सरदार पटेल उद्यान में समाप्त हुई, जहां राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। एसपी सुधीर जोशी ने जिला मुख्यालय एवं थानों में अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई।