
साम्पा गांव में सरपंच समर्थकों में झड़प, वाहन में तोड़फोड़
ख़बर संक्षेप में
पाली पंचायत के साम्पा गांव में उप सरपंच चुनाव के बाद विजयी सरपंच प्रत्याशी मंगलाराम के समर्थकों और पराजित प्रत्याशी के समर्थकों में झड़प हो गई। झड़प में मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ की गई। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।