
तीन साल का बच्चा पूछता है, 'पिताजी कब घर आएँगे?'
ख़बर संक्षेप में
प्रयागराज का तीन साल का वेदांश मिश्रा बार-बार अपनी माँ से पूछता है, 'माँ, पिताजी कब घर आएँगे?' उसके पिता विनीत किशोर मिश्रा एक कार्गो शिप ऑफिसर हैं और अप्रैल से पाकिस्तान के कराची पोर्ट पर फंसे हुए हैं। परिवार सात महीने से उनके लौटने का इंतजार कर रहा है।