
चोरी की बाइक से मोबाइल छीनने के आरोप में नोएडा में दो बदमाश गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
चोरी की बाइक से राहगीरों से मोबाइल छीनने के आरोप में नोएडा में दो बदमाश गिरफ्तार हुए। पुलिस ने इनके पास से 17 फोन, 1500 रुपये कैश, एक स्प्लेंडर बाइक और एक चाकू बरामद किया। आरोपियों ने 5 अक्टूबर को नोएडा में दो घटनाओं को अंजाम देने की बात कबुली।