
मेरठ में बड़े भाई को कार की टक्कर लगने के बाद मां ने दर्ज कराई शिकायत
ख़बर संक्षेप में
दिल्ली रोड पर बहादुर मोटर्स के पास बड़े बेटे राहुल को कार ने टक्कर मार दी। इस पर सौरभ राजपूत की मां रेणु देवी ने ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे बेटे की हत्या के बाद राहुल को जान से मारने की कोशिश की जा रही है। गाड़ी चालक मौके पर ही भाग गया। राहुल सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा।