
फर्रुखनगर के बस स्टैंड में खुले फ्यूज से दुर्घटना का खतरा
ख़बर संक्षेप में
फर्रुखनगर के बस स्टैंड और हनुमान मंदिर क्षेत्र में खुले फ्यूज से लगातार लोगों के आने-जाने से दुर्घटना का खतरा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पानी जमा होने से खतरा और बढ़ सकता है। मुख्य बाजार में लटकते तारों से भी लोगों की सुरक्षा को खतरा है। विद्युत विभाग के एसडीओ साहिल गर्ग ने दो दिन के भीतर फ्यूज को ठीक करने का वादा किया है।