
सुल्तानपुर में आमने सामने बस-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
ख़बर संक्षेप में
लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर पदार्थपुर उपाध्याय गांव के पास रोडवेज की बस और बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कादीपुर क्षेत्र के निवासी दीपक विश्वकर्मा और मुकेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर है।