
अजमेर पंचायत परिणाम घोषित
ख़बर संक्षेप में
अजमेर जिले की 139 ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में 81.31 प्रतिशत मतदान हुआ। अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की एक को छोड़कर सभी 25 ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित हो गए हैं। सिलोरा, अराई, भिनाय और बादलिया के पूरे परिणाम अब उपलब्ध हैं। शेष पंचायत समितियों के अपडेट जारी हैं।