
मुजफ्फरनगर के होटल में 10 दिन से महिला बंधक
ख़बर संक्षेप में
मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे-58 पर एक होटल में नौकरी के बहाने लाई गई सहारनपुर की एक महिला को 10 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। महिला का कहना है कि उसे बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया। शुक्रवार देर रात महिला को छुड़ाने का वीडियो मीडिया में शेयर किया गया, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।