
अवैध शराब बेचने पर गाजियाबाद आबकारी अधिकारी निलंबित
ख़बर संक्षेप में
नाइट क्लबों और बार में अवैध शराब परोसने के आरोप में गाजियाबाद जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों की लगातार शिकायतों के बाद सरकार ने संज्ञान लिया। जांच मेरठ के उप आबकारी आयुक्त द्वारा की जाएगी।