
1 नवंबर को बच्चों की मंगल के लिए माताओं का अहोई अष्टमी का व्रत
ख़बर संक्षेप में
माताओं के बच्चों की खुशहाली और समृद्धि के लिए रविवार 1 नवंबर को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। बिलेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि पूजा का मुहूर्त शाम 5:36 से 6:54 तक रहेगा। बच्चों की लंबी उम्र और मंगल के लिए व्रत रखा जाएगा। इस दिन व्रत में पूजा अर्चना की जाएगी।