जैन सभा श्री गंगानगर में कल दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन
ख़बर संक्षेप में
जैन सभा श्री गंगानगर में जैन भवन, बीरबल चौक में 1 नवम्बर को दीपावली स्नेह मिलन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम सुबह 10.00 बजे से 11.30 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में महासाध्वी डॉ. शिव प्रज्ञा शामिल होंगी और विजय गोयल को 21 दिन की तपस्या पूरी करने पर सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में आने वाले भाग्यशाली लोगों को 10.15 बजे तक लकी कूपन वितरित किये जायेंगे।