अनवरगंज स्टेशन पर ट्रेन चार दिन बाधित
ख़बर संक्षेप में
इलेक्ट्रॉनिक इंटर लॉकिंग सिस्टम चालू होने के कारण आज से अनवरगंज स्टेशन पर चार दिन तक ट्रेन का परिचालन प्रभावित रहेगा। कानपुर और आसपास के स्टेशनों से आने जाने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है क्योंकि पांच ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी और पांच अन्य का समय बदल दिया जाएगा। ग्यारह ट्रेनें 15 से 120 मिनट तक मार्ग में नियंत्रित रहेंगी।