
लखनऊ में 38 छात्रों ने रक्तदान किया
ख़बर संक्षेप में
मोहनलालगंज स्थित अंबालिका इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित शिविर में 38 छात्रों ने रक्तदान किया। हेल्पयू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट और अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाई गई और मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। छात्रों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।