
बारिश के बीच भागवत कथा के लिए बलिया में जुटे श्रद्धालु
ख़बर संक्षेप में
चोढार गांव स्थित रामजानकी मंदिर में भक्तों ने खराब मौसम के बावजूद भजन गाते हुए श्रीमद् भागवत कथा में भाग लिया। बलिया सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव-2026 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जया किशोरी ने भक्त प्रह्लाद की भक्ति कथा सुनाई। झांकी और भजन 'प्रभु आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है' को लेकर लोगों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।