
गोवा के राज्यपाल ने बाबा के दर्शन के बाद गंगा आरती देखी
ख़बर संक्षेप में
गोवा के राज्यपाल पुसपति अशोक गजपति राजू ने बाबा के दर्शन किए और बाद में अपने परिवार के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होकर देवी गंगा की पूजा की। गंगा सेवा निधि ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।